सहारनपुर, फरवरी 24 -- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर-रेंजर शिविर में दूसरें दिन भी प्रशिक्षकों द्वारा स्काउट गाइड की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को शिविरार्थियों को ध्वजारोहण, झंड़ा गीत, सिटी संकेत, टेंट लगाना, गांठे बंधन, प्रतिज्ञा, नियम, वर्दी परिचय, दीक्षा संस्कार, पेट्रोल सिस्टम, टोली ज्ञान, बीपी के 6 व्यायाम आदि गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रशिक्षक राजपाल सिंह पुंडीर ने दिया। इस दौरान रेंजर प्रभारी टीना ने प्राथमिक चिकित्सा एवं अनुशासन का जीवन में महत्व के संबंध में जानकारी दी। छात्रों को बताया कि फस्र्ट एड बॉक्स में क्या-क्या चीजे होनी चाहिए। इस दौरान प्रशिक्षार्थियोें को उनके जीवन में अनुशासन के महत्व को बताया। प्राचार्य डॉ. गौरव बालियान ने छात्रों को अनुशासित बनाने, समाज व देश की सेवा तथा आकस्मिक घटनाओं में ...