खगडि़या, मार्च 28 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी नगर परिषद के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न वार्डो से 11 व्यायामशाला के खिलाड़ियों ने लाठी, भाला, फरसा, बाना का प्रदर्शन शुक्रवार को भगवान हाईस्कूल मैदान में दिखाया। गोगरी बाजार से नवयुवक व्यायामशाला का गोल लेकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर जमालपुर बाजार पहुंचकर शस्त्रों का प्रदर्शन किया। वही दुर्गा व्यायामशाला, कालिका व्यायामशाला, कृष्ण उदासी व्यायमशाला जमालपुर कुर्मी टोला, श्री शंकर व्यायामशाला,सुभाष व्यायमशाला, शंकर व्यायाम शाला,नवयुवक व्यायामशाला छोटी चक, आदर्श व्यायामशाला सहित अन्य व्यायामशाला के खिलाड़ियों ने शस्त्रों का प्रदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.