बिजनौर, फरवरी 17 -- राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते से देश के कृषि व दूध उत्पादों को बाहर रखे जाने की मांग की गई। सोमवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू और किसान नेता कैलाश लांबा के नेतृत्व में किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, नरेन्द्र सिंह, अमर सिंह, अमित कुमार, राजपाल भगत, कैलाश लांबा, पुखराज आर्य आदि मौजूद रहे। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.