नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडो ने कहा कि अमेरिका भारत के मामले मे वैसी गलती नही करेगा जैसी उसने चीन के मामले में 20 साल पहले की थी। गुरुवार को रायसीना डायलॉग में भारत- अमेरिका के बीच व्यापार बढाने को लेकर प्रस्तावित समझौते के संदर्भ में बोलते हुए उन्होंने ये बात कही। अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडो ने कहा कि अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार समझौतों से की सबक लिए हैं और भारत के साथ होने वाले इनका ध्यान रखा जाएगा ताकि अमेरिकी हितों की रक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि यह समझौता असल में असीम संभावनाओं के दरवाजे खोलने की बुनियाद बन सकता है। भारत के साथ आर्थिक और व्यावसायिक अवसरों पर ध्यान देने को लेकर हम बहुत उत्साहित हैं। साथ ही लैंडो ने कहा कि हम भारत के साथ वही ग़लती नहीं ...