नई दिल्ली, जून 4 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर चार दिन तक चली बातचीत सकारात्मक रही। दिल्ली में आयोजित बैठक में दोनों देशों ने समझौते से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। एक से चार जून तक दिल्ली में हुई बैठकों के दौरान दोनों पक्षों ने वस्तुओं के व्यापार, गैर-शुल्क बाधाओं (नॉन-टैरिफ), सीमा शुल्क और व्यापार सुगमता, आर्थिक सुरक्षा सहयोग और अन्य आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि दोनों पक्षों ने व्यापार और आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए एक संतुलित एवं पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह भी पढ़ें- भारत अहम रणनीतिक साझेदार, व्यापार समझौता जल्द होगा पूरा: रुबियो वार्ता दोन...