बागेश्वर, दिसम्बर 28 -- नगर व्यापार संघ बागेश्वर की द्वितीय बैठक में व्यापारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। निर्णय लिया कि नगर क्षेत्र के वे सभी व्यापारी जिनकी सदस्यता व्यापार संघ में है, उनसे हर वर्ष 100 रुपये वार्षिक शुल्क लिया जाएगा। यह राशि व्यापार संघ कोष में जमा की जाएगी और इसका उपयोग व्यापारियों के हित में किया जाएगा। इसके साथ ही उत्तरायणी मेले के दौरान बाहरी व्यापारियों से पूर्व की भांति सहयोग राशि ली जाएगी। बैठक में स्पष्ट किया गया कि इस सहयोग राशि का उपयोग भी व्यापारियों से संबंधित सुविधाओं और हितों के लिए किया जाएगा। बैठक में यह मुद्दा भी उठाया गया कि पूर्व कमेटी द्वारा अपने कार्यकाल का आय-व्यय का ब्यौरा और व्यापार संघ का रजिस्टर नई कार्यकारिणी को नहीं सौंपा गया है। इस पर बैठक में मौजूद व्यापारियों ने रोष...