फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 18 -- फर्रुखाबाद। कारोबार में नुकसान होने से तनाव में आये एक व्यापारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव बरगद के पेड़ पर लटका मिला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण व्यापार में हुये नुकसान माना है। मऊदरवाजा थाने के बरौन गांव निवासी 36 वर्षीय एहसान अहमद मवेशी का कारोबारी था। सुबह घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक बरगद के पेड़ पर अंगौछे के सहारे एहसान का शव लटका मिला। जब इधर से लोग निकले तो जानकारी परिजनों को दी गयी। इस पर घर वाले मौके पर दौड़ पड़े। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी हुसना बेगम ने बताया कि व्यापार में लाखों रुपये का नुकसान होने से पति लंबे समय से तनाव में थे। कुछ समय पहले ही उन्होंने कुछ खेत भी बेचा था। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.