व्यापार में घाटे से आहत युवक ने जान दी
नोएडा, मई 21 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। सेक्टर-17 क्षेत्र में रहने वाले 28 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ध्रुव के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सेक्टर-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार ध्रुव अविवाहित था और अपना कारोबार करता था। वह परिवार के साथ सेक्टर-17 में रहता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कारोबार में लगातार नुकसान होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बुधवार शाम उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सेक्टर-17 थाना प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.