आगरा, अगस्त 1 -- कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एसोसिएशन के अंतर्गत दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 12 से 15 अगस्त तक भारतीय व्यापार महोत्सव का आयोजन होना है। शनिवार को इस कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल रहे। उन्होंने फुटवियर, जरदोजी, हैंडीक्राफ्ट, स्टोन वर्क, सर्जिकल उत्पादन, पच्चीकारी, चांदी उद्योग, ब्रश उद्योग, गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग, मसाले, इंजीनियरिंग इक्विपमेंट, पेठा, दालमोंठ, इमिटेशन ज्वेलरी आदि व्यापार से जुड़े लोगों एवं संस्थाओं से सहभागिता करने की अपील की।संस्था के महामंत्री एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने आगरा के कारोबारियों को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया। आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अपनाकर देश को विकसित बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए आयोजित भारतीय व्याप...