पीलीभीत, मई 24 -- पीलीभीत। मंडी समिति में भारतीय खाद्यान्न उधोग व्यापार मजदूर संगठन की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। साथ ही संगठन के खाते से लेन देने की जांच कराते हुए तत्काल ट्रांजेक्शन पर रोक लगाने की सिफारिश की गई है। इस बारे में तमाम सदस्यों ने लिखित रूप में संगठन से ही जुड़े सदस्यों व पदाधिकारियों की गतिविधियों पर सवाल उठाए हैं। जारी किए गए पत्र के मुताबिक कुछ सदस्य अनैतिक कृत्यों एंव अनैतिक गतिविधियों में शामिल है। जिससे संगठन के उद्देश्यों मजदूर कल्याण के विरुद्ध कार्य किए जाने से समिति के अन्य सदस्यों में रोष है। शनिवार को कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट/मंडी सभापति को सूचित किया गया है। साथ ही संगठन के बैंक खाते के लेन देन पर रोक लगवाने व विगत तीन साल में खाते से हुए लेन देन की जांच कराने की मांग की गई ह...