शामली, मार्च 25 -- शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए कहा है कि संगठन आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में हर जिले से अपने प्रत्याशी उतारेगा। उन्होंने यह घोषणा सुभाष चौक स्थित प्रांतीय मुख्यालय पर आयोजित बैठक में व्यापारियों को संबोधित करते हुए की। घनश्याम दास गर्ग ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार लगातार व्यापारियों की अनदेखी कर रही है और उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा विधायकों, सांसदों के माध्यम से तथा सीधे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को कई बार ज्ञापन देकर समस्याएं उठाई गईं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उन्होंने कहा कि अब संगठन ने निर्णय लिया है कि व्यापारी अपने प्रतिनिधियों को चुनाव मैदान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.