सहारनपुर, दिसम्बर 10 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बुधवार को नवाबगंज चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने बताया कि 14 दिसंबर को शामली स्थित महाराजा अग्रसेन भवन, हनुमान टीला पर भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, प्रदेश महामंत्री तिलक राज अरोड़ा और प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास जैन द्वारा सभी जिला अध्यक्षों को शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चांदनी चौक लोकसभा सीट से सांसद प्रवीण खंडेलवाल, कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी वीरेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.