लखीमपुरखीरी, जून 2 -- भीषण गर्मी के बीच मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए नगर व्यापार मंडल पलिया (कंछल गुट) ने सीएचसी में कूलर और पंखे दान में दिए है। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता के नेतृत्व में व्यापरियों ने पलिया सीएचसी को तीन नए कूलर व चार नए पंखे दानकर मरीजों, महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को गर्मी से राहत पहुंचाने का कार्य किया है। आपको बतादें कुछ दिन पूर्व व्यापार मंडल के पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे, जहां उन्होंने अधीक्षक डॉ. भरत सिंह से अस्पताल की आवश्यकताओं और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान वार्डों में कूलर एवं पंखों की कमी की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल ने तत्काल सहयोग का निर्णय लिया और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराये। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा किया गया अस्थायी अमृतधारा ...