कौशाम्बी, मई 6 -- पश्चिम बंगाल की जीत की खुशी में मंगलवार को योगा केंद्र भरवारी एवं व्यापार मंडल भरवारी के सहयोग से एक विशाल जुलूस भरवारी नगर में निकाला गया।इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से नगर पालिका गूंजा उठी। विजय जूलूस राम वाटिका योगा केन्द्र से निकलकर पूरे नगर में भ्रमण किया। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रवेश केसरवानी ने बंगाल की जीत को जनता के विश्वास की जीत बताया और कहा कि भाजपा सरकार अब वहां बहुत तेजी से विकास करेगी। इस दौरान जय श्रीराम के साथ-साथ मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे लगाये गए। विजय जुलूस में व्यापार मंडल जिला कोषाध्यक्ष एवं योग केंद्र संरक्षक कृष्ण चंद्र वैश्य, अखिलेश कौशल, वीरेन्द्र केसरी ओमप्रकाश, श्रीकृष्ण, अशोक भीम एवं महिला अध्यक्ष अनीता, माधुरी एवं दर्जनों की संख्या में तमाम व्यापारी एवं महिलाएं उपस्थित रही। यह भी पढ़ें...