हजारीबाग, जून 23 -- इचाक, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित व्यापार मंडल में धान बीज बिक्री केंद्र का उद्घाटन कांग्रेसी नेता दिगंबर कुमार मेहता, 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम , बीएओ बिनोद कुमार रवि, मुखिया नन्द किशोर मेहता ने किसानों को धान बेचकर किया। मनोहर राम ने कहा सोरेन सरकार ने धान का बीज समय पर उपलब्ध कराया है।जिससे किसान लाभान्वित होंगे। किसान व्यापार मंडल से पचास प्रतिशत अनुदानित दर पर धन बीज खरीद पाएंगे । व्यापार मंडल अध्यक्ष जागेश्वर मेहता ने बताया कि व्यापार मंडल बीज बिक्री केंद्र में डीआरआरएच 2 और डीआरआरएच 3, ऐआरके 8433 डीटी समेत अन्य किस्म के हाइब्रिड धान का बीज उपलब्ध है । बीज लेने वाले किसान ब्लॉक चैन सिस्टम से जुड़ कर ही बीज खरीद पाएंगे ।इसके लिए किसानों को मोबाइल, आधार कार्ड एवं जमीन का रसीद लाना होगा। पूर्व से निबंधि...