पूर्णिया, जून 6 -- धमदाहा, एक संवाददाता। व्यापार मंडल धमदाहा कार्यालय बंद रहने के कारण शनिवार को खाद लेने के लिए आए दर्जनों किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। शनिवार के दिन 12 बजे के करीब धमदाहा प्रखंड के बिशनपुर दियारा गांव के किसान शेखर चंद, कुआंड़ी के महेंद्र मंडल, दमगड़ा के अमित यादव, चंद्ररही के विकास मेहता, बजरहा के अमीन राय, शीशा टोल संजय टुड्डू सहित दर्जन भर से अधिक किसान रसायनिक उर्वरक (खाद) लेने के लिए अनुमंडल मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल सहयोग समिति भवन धमदाहा आए थे। यह भी पढ़ें- झिलझिली पैक्स प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों के बीच गतिरोध, कार्य प्रभावितकार्यालय बंद होने की सूचना व्यापार मंडल के गोदाम एवं कैश काउंटर सह कार्यालय कक्ष में ताला लटका मिला। कार्यालय बंदी के संबंध में किसी प्रकार की सूचना भी नहीं चिपकाई गयी थी। इस संबंध में द...