उन्नाव, मई 25 -- उन्नाव। जिले में 19 व 20 मई को हुई ताबड़तोड़ चोरी व लूटकांड का 24 घंटे के अंदर पुलिस से खुलासा करने पर सोमवार दोपहर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने एसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों को सम्मानित किया। 20 मई को पीडीनगर निवासी सुशील वर्मा की सर्राफ दुकान से लुटेरों ने दिनदहाड़े 4 लाख दस हजार के सोने चांदी के आभूषण लूट कर भाग गए थे। सोमवार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों के साथ एसपी कार्यालय में पहुंच एसएसपी जयप्रकाश सिंह, एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह व सीओ सिटी दीपक यादव को घटनाओं का त्वरित अनावरण करने पर सम्मान किया। इस मौके पर जिला महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता, जिला वरिष्ठ महामंत्री इश्तियाक गौरी, डॉ. राजेश सिंह, जिला युवा अध्यक्ष संजय त्रिपाठी जिला नगर महामंत्र...