महाराजगंज, अप्रैल 27 -- नौतनवां, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नौतनवां इकाई ने बैठक कर नगर पालिका द्वारा लगाए गए हाउस टैक्स में हुई बढ़ोतरी को सरकार द्वारा वापस लिए जाने के फैसले की सराहना की। व्यापारियों ने कहा कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कई गुना बढ़ोतरी हाउस टैक्स के विरोध में आवाज उठाई थी। इसका प्रदेश सरकार ने संज्ञान लिया और बढ़े हुए हाउस टैक्स को वापस करने का पूरे प्रदेश में निर्णय लिया है।प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष संतोष अग्रहरि के नेतृत्व में मौजूद व्यापारियों ने हाउस टैक्स वृद्धि की वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि व्यापारियों की मेहनत रंग लाई और आज सरकार को अपने फैसले पर विचार करते हुए हाउस टैक्स वृद्धि को वापस लेने का निर्णय लेना पड़ा। यह भी पढ़ें- कमेटी में मनोनीत होने पर स्वागत यह व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.