इटावा औरैया, मई 27 -- इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी शहीद दिवस पर बाबा मॉल शास्त्री चौराहा पर बलिदान शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा की व्यापार मंडल के अब तक हुए आंदोलन में पुलिस की लाठी एवं गोली से शहीद हुए व्यापारियों को याद करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते है। आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल संबद्ध भारतीय उद्योग व्यापार मंडल देश का व्यापारियों का सबसे बड़ा संगठन है। शहीद दिवस पर शहर के प्रमुख व्यापारियों को संगठन द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया जिसमें कृष्ण कुमार वर्मा, राजीव अग्रवाल, अरविंद पोरवाल, कपिल गुप्ता, सुबोध जैन, गुड्डी बाजपेई शामिल रहे। यह भी पढ़ें- व्यापारी शहीद दिवस पर संगोष्ठी, व्यापारियों ...