पीलीभीत, जून 3 -- अमरिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए मंगलवार को नगर में राहगीरों और मुसाफिरों को शीतल जल व शरबत पिलाया गया, जिसमें सभी लोगों ने शीतल जल व शरबत पीकर भीषण गर्मी में चैन की सांस ली। प्रत्येक राहगीर को शर्बत का वितरण किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष असगर अली ने कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर व्यापार मण्डल द्वारा किए जाते हैं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष असगर अली, इमरान कादरी, कौशल गुप्ता, मो तारिक रजा, जहीर मलिक, विकास यादव, अंकुश गुप्ता, तौकीर अहमद, चेतराम प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अपराजिता क्लब ने किया शरबत वितरण यह भी पढ़ें- मीठे पानी की लगाई छबील यह भी पढ़ें- श्री अग्रसेन महिला: राहगीरों को शरबत वितरण किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...