व्यापार मंडल ने मोमबत्ती जलाकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मुजफ्फर नगर, अगस्त 29 -- मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई मंडी इकाई द्वारा नेपाल में आई भयंकर त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति के लिए मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए संगठन के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि नेपाल में हुई यह त्रासदी अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। संजय मित्तल ने यह भी घोषणा की कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जल्द ही राहत कैंप लगाकर नेपाल के प्रभावितों के लिए सहायता सामग्री भेजने का प्रबंध करेगा। इस दौरान नवीन बिंदल, प्रमोद त्यागी, मुदित जैन, शरद गोयल, अचिन सागर, लवी गोयल और जयपाल शर्मा सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नेपाल जलप्रलय के मृतकों को दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.