व्यापार मंडल ने महिलाओं को सम्मानित किया
लखनऊ, जून 14 -- फोटो भी लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।गणेशगंज स्थित लखनऊ व्यापार मंडल कार्यालय में महिलाओं को 'शक्ति प्रोत्साहन सम्मान' दिया गया। इस अवसर पर संगठन के महामंत्री व बिटिया फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि व्यापार के साथ समाज सेवा करने वालों का मनोबल बढ़ाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर सम्मानित सभी सदस्यों को व्यापार मंडल की सदस्यता भी दिलाई जाएगी। समारोह में मुख्य अतिथि नीलिमा कपूर और फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा ममता जिंदल, डॉ. रूबी, अमित सक्सेना और धीरज कुमार सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों और समाजसेवियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.