अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा भारतीय नववर्ष गुरुवार को धूमधाम से बारहद्वारी स्थित कार्यालय पर मनाया गया। महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल ने कहा कि यह पावन अवसर केवल काल परिवर्तन का संकेत मात्र नहीं, बल्कि नव चेतना, नव संकल्प और नव ऊर्जा का प्रेरक भी है। भारतीय परंपरा में नव वर्ष का यह शुभारंभ प्रकृति के पुनर्जागरण के साथ होता है। जिलाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि नवसंवत हमें साहस व कठिनाइयों में अडिग रहने की शक्ति देता है। इस दौरान महामंत्री धर्मेंद शर्मा, उपाध्यक्ष कपिल बंसल, शरद गर्ग, राहुल गोयल,पीयूष अग्रवाल शिव कुमार पालीवाल,राकेश गर्ग, सुनील बंसल,मोहित बंसल, आशीष अग्रवाल ,गौरव माहेश्वरी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.