व्यापार मंडल ने प्रेमानंद आश्रम में किया पौधारोपण
औरैया, जून 21 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को शहर स्थित प्रेमानंद आश्रम परिसर में पौधारोपण अभियान के तीसरे चरण का आयोजन किया। इस दौरान चंदन, कल्पवृक्ष, रुद्राक्ष, पीपल और वटवृक्ष सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में कुल आठ पौधे लगाए गए। पौधारोपण अभियान का नेतृत्व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश वाजपेयी बबलू ने किया। उन्होंने बताया कि शहर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहर में कुल 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस अभियान में व्यापारी नेता मनीष पोरवाल हीरू का विशेष योगदान रहा। उनके प्रयासों से चंदन, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.