मुजफ्फर नगर, मार्च 29 -- मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गैस सिलेंडर वितरण में हो रही धांधली की शिकायत की। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि आधुनिक, कोफेड और दीपक गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार किया जा रहा है और टोकन बुक के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। साथ ही अब नंबर आने के बावजूद गैस डिलीवर नहीं होने और जनता को गुमराह करने जैसे गंभीर मुद्दे उठाए। जिला पूर्ति अधिकारी ने मामले की जांच कर दो-तीन दिनों के भीतर समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान जयपाल शर्मा, प्रमोद त्यागी, अंशुमान अग्रवाल, नीरज बंसल और एडवोकेट विपिन मित्तल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...