हरिद्वार, फरवरी 14 -- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में व्यापार मंडल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। व्यापारी संदीप गोयल और समाजसेवी गुलशन खत्री ने शनिवार को प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि पुलिस पीड़ित परिवार को अपेक्षित सहयोग नहीं दे रही है। परिवार न्याय के लिए भटक रहा है और आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने चेताया कि यदि तीन दिन में सुनवाई नहीं होती तो देहरादून में उच्च अधिकारियों के समक्ष पूरा मामला रखा जाएगा। पीड़िता के परिजनों के अनुसार, 30 दिसंबर 2025 को एक युवक ने बालिका के साथ गलत कृत्य किया। इसकी जानकारी 7 फरवरी को सामने आई, जिसके बाद ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर दी गई। परिजनों का आरोप है कि कोर्ट में गलत बयान दिलवाया गया और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.