हल्द्वानी, अप्रैल 17 -- हल्द्वानी, संवाददाता। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने गरमपानी में अपनी नई इकाई बना दी है। इस दौरान संगठन ने नई टीम की घोषणा भी की। पुष्कर सिंह पनौरा को अध्यक्ष, लाखन सिंह टनवाल को महामंत्री और भरत सिंह जलाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह कार्यक्रम गुरुनानक मार्केट स्थित कार्यालय में हुआ। संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने सभी को जिम्मेदारी के पत्र दिए। कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। नए अध्यक्ष पुष्कर सिंह पनौरा ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि जल्द ही पूरी टीम बनाई जाएगी और व्यापारियों की समस्याओं पर काम किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पुष्कर बने गरमपानी इकाई के अध्यक्ष, लाखन महामंत्री यह भी पढ़ें- अधिष्ठापन समारोह आयोजित, नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...