व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि
सोनभद्र, जून 12 -- दुद्धी। स्थानीय कस्बा दुद्धी में व्यापार मंडल एवं नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर परिसर के बाहर शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में हाल ही में दिवंगत हुए क्षेत्र के तीन सम्मानित नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में दिवंगत संतोषी निवासी दुद्धी, मिथिलेश उर्फ पप्पू मद्धेशिया निवासी रामनगर लीलावती जायसवाल की निधन पर दु:ख व्यक्त किया। शोकसभा में व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, मंत्री जितेंद्र मौर्य, संदीप गुप्ता, शिवकुमार हलवाई, राजेश, अनुपम चौरसिया आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.