जौनपुर, जून 30 -- जौनपुर, संवाददाता। नगर उद्योग व्यापार मंडल ने सोमवार को दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई। इस दौरान वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी पदाधिकारी और व्यापारी बंधुओ का स्वागत किया और दानवीर भामाशाह के जीवन पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने बताया कि देश के लिए अपना सबकुछ न्योछावर करने वाले दानवीर भामाशाह इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। आज के व्यापारियों को उनके देश प्रेम से सीखने की जरूरत है। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने सभी व्यापारियों को दानवीर भामाशाह की जयंती की बधाई दी। तीन वरिष्ठ व्यापारियों को माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्र, मोती माला पहनाते हुए स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- व्यापारी कल्याण दिवस के रू...