आजमगढ़, फरवरी 4 -- आजमगढ़। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी को दो सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जीएसटी में विलंब से जमा होने वाले टैक्स पर लगाए जाने वाले ब्याज 18 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत करने और जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को 10 लाख के दुर्घटना बीमा को बढ़ा कर 25 लाख तक करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में नगर उद्योग व्यापार केअध्यक्ष मनोज कुमार बरनवाल, कमल कुमार गुप्ता, जय प्रकाश वर्मा, अनिल शुक्ला, संतोष सेठ, मनीष बरनवाल, अशोक कांसकार, श्यामनारायण बरनवाल, मुहम्मद मोअज्जम, राधेश्याम गुप्ता, ईश्वर कांसकार, दीपक सेठ, अजय वर्मा, चंद्रभान गुप्ता, संजीव मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.