व्यापार मंडल ने खैर रोड पर लगाई प्याऊ
अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़। भीषण गर्मी को देखते हुए बुधवार को अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने खैर रोड पर प्याऊ का उद्घघाटन किया। प्याऊ लगवाने के साथ राहगीरों को शरबत व बच्चों को आईसक्रीम वितरित की। पिछले कई दिनों से बहुत ही ज्यादा भीषण गर्मी पड़ रही है। जिससे कि कुछ समय के लिए धूप में चलने वाले राहगीरों को राहत मिली। संगठन के संरक्षक डॉ. विभव वार्ष्णेय, अध्यक्ष सौरभ कैपिटल, महामंत्री अंकित वार्ष्णेय, पराग मित्तल, मिलिंद वार्ष्णेय, गौरव मदान, मोहित स्क्रैप, जितेंद्र मित्तल, संजय खान, श्याम वार्ष्णेय, अनुराग सक्सेना मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.