लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल गोला इकाई ने रेल सुविधाओं की कमी को लेकर रेल प्रशासन से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में व्यापार मण्डल की ओर से मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ को संबोधित ज्ञापन रेलवे स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि गोला गोकर्णनाथ पौराणिक भगवान शिव की नगरी है, जो पूरे देश में छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध है। यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जबकि सावन मास में लाखों भक्तों का आगमन होता है। इसके बावजूद रेल यात्रा की सुचारू व्यवस्था नहीं है। वर्तमान में गोला से लखनऊ और लखनऊ से मैलानी-पीलीभीत की ओर मात्र तीन ट्रेनें संचालित हैं। बरेली से गोरखपुर के बीच चलने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन का समय भी यात्रियों के अनुकूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.