मथुरा, दिसम्बर 1 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष डॉ. विशाल खुराना बॉबी भैया के होली गेट स्थित प्रतिष्ठान पर एसआईआर को लेकर हुई बैठक में व्यापारियों एवं नागरिकों से शासन-प्रशासन का सहयोग करते हुए अधिकाधिक फार्म भरवाने में अहम भूमिका निभाने की अपील की गयी। बैठक के बाद मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर फूड धीरेंद्र प्रताप सिंह और युवा अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी ने व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर जाकर अनुरोध किया कि व्यापारी स्वयं और अपने ग्राहकों को भी इस कार्य में गति के लिए प्रेरित करें और सरकार को सहयोग प्रदान करें। बैठक में नगर महामंत्री राजकुमार गोयल नमकीन वाले, नगर कोषाध्यक्ष ललित गुप्ता बॉबी ब्रजवाणी, मृदुल अग्रवाल, अमित अग्रवाल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.