बहराइच, मई 11 -- नवाबगंज। नवाबगंज व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव से मिला। इस दौरान अतिक्रमण के बारे में चर्चा की। महामंत्री पिंटू गुप्ता ने कहा कि नवाबगंज से निम्निहारा चौराहा तक दो किलोमीटर सीसी मार्ग पर अतिक्रमण की वजह से सकरा हो सकता है। सड़क के दोनों तरफ गड्ढे हैं। अक्सर वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं। इमरान नबी अहमद, रशीद अहमद, संजय आदि गिरकर घायल हो चुके हैं। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मुजीब खां, अब्दुल लतीफ अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.