सीवान, मार्च 26 -- दरौंदा। व्यापार मंडल के आगामी चुनाव को लेकर प्रसाशनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। चुनाव के लिए 8 एवं 9 अप्रैल को नामांकन होगी, नामांकन पत्रों की जांच 10 एवं 11 अप्रैल को होगी। जबकि नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह 13 अप्रैल को मिलेगी।इसके लिए अधिकारी तैयारी में जुटे हुए है। चुनाव में महज 191 मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जबकि रामगढा पैक्स में 2724 मतदाता है। मिली जानकारी के अनुसार व्यापार मंडल के इस चुनाव में मतदाता सूची पहले से ही निर्धारित है। जिसमें केवल पंजीकृत सदस्यों को ही मतदान का अधिकार दिया गया है। इसी कारण मतदाताओं की संख्या सीमित रह गई है। चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी शुरू कर दी गई है। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। चुनाव को लेकर संभा...