सोनभद्र, अप्रैल 6 -- रेणुकूट। नगर में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। मंगलवार को स्थानीय सब्जी मंडी परिसर में मतदान कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन और चुनाव समिति द्वारा सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बिंदु गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए इस बार कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जिससे परिणाम उसी दिन घोषित किए जाने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...