हल्द्वानी, दिसम्बर 16 -- नैनीताल । तल्लीताल व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर को नैनीताल में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। गुरुवार 18 दिसंबर से व्यापार मंडल के चुनाव के सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। तल्लीताल में हुई बैठक में व्यापार मंडल कार्यकारिणी तल्लीताल, प्रांतीय एवं जिला इकाई के पदाधिकारियों समेत मुख्य चुनाव प्रभारी के रूप में अंचल पंत उपस्थित रहे। सदस्यता अभियान के लिए सदस्यीय समिति का गठन, सदस्यता अभियान के अंतर्गत संगठन की नियमावली के अनुरूप सदस्यता शुल्क दस्तावेजों का प्रमाणीकरण, सदस्यता अभियान की अवधि, आपत्ति एवं निराकरण की अवधि, अंतिम सूची का प्रकाशन आदि पर मंथन हुआ। प्रांतीय अधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य चुनाव प्रभारी की ओर से दो सह प्रभारी एवं मीडिया प्रभारी की नियुक्ति के लिए निर्देशित किया गया। आयुष भंडारी को मीडिया एवं प्र...