रुद्रपुर, फरवरी 3 -- खटीमा। व्यापार मंडल चुनाव में आज का दिन महत्वपूर्ण है।प्रत्याशी जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे है।शाम दाम दंड भेद सभी दाव पेंच अपना रहे है। जगह जगह अंदर खाने पार्टियों का भी दौर चलने की जानकारी मिल रही है।सुबह से लेकर रात तक प्रचार आज अंतिम दिन भी और तेजी पकड़ लेगा।प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ भारी भीड़ एकत्र कर दुकान दुकान प्रचार कर रहे है।मुस्लिम व्यापारी मतदाता की संख्या एक हजार से ऊपर एक बार फिर निर्णायक साबित होगी।अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार है। रवीश भटनागर,अमन अरोरा और टी डी कांडपाल के बीच कांटे की टक्कर होगी। महामंत्री पद पर कश्यप मोटवानी और रवि अग्रवाल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।इधर कोषाध्यक्ष पद पर टक्कर होगी।बुधवार को अग्रसेन धर्मशाला में 9 बजे से 2 बजे तक वोट वोटिंग होगी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.