रुद्रपुर, फरवरी 3 -- खटीमा। व्यापार मंडल चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। प्रत्याशी जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक प्रचार कर रहे हैं। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। रवीश भटनागर, अमन अरोरा और टीडी कांडपाल के बीच कांटे की टक्कर होगी। महामंत्री पद पर कश्यप मोटवानी और रवि अग्रवाल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इधर, कोषाध्यक्ष पद पर टक्कर होगी। बुधवार को अग्रसेन धर्मशाला में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...