हल्द्वानी, मई 11 -- हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता की संस्तुति पर जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने विधिवत रूप से निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने बताया कि लालकुआं के वरिष्ठ व्यापारी संजीव शर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी और संजय जोशी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जल्द ही सहायक चुनाव अधिकारियों का चयन कर विधिवत चुनाव कार्यक्रम जारी करें। इस बार लालकुआं नगर इकाई में 1060 व्यापारियों ने सदस्यता ग्रहण की है, जो आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति भी कर दी जाएगी। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने नवनियुक्त ...