सीवान, अप्रैल 14 -- दरौंदा। व्यापार मंडल दरौंदा सहकारिता समिति के चुनाव को लेकर अंतिम अभ्यर्थी सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 191 है। संवीक्षा 10 एवं 11 अप्रैल 2026 को पूरी की गई। अध्यक्ष पद के लिए इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। जब्बार हुसैन मोतियों की माला, पप्पू सिंह ब्लैकबोर्ड तथा मणिभूषण सिंह किताब चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव लड़ेंगे। तीनों उम्मीदवार सामान्य कोटि से हैं। जिससे मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। वहीं अन्य अधिकांश सदस्य पदों पर अभ्यर्थियों का चयन निर्विरोध हो गया है। अनुसूचित जाति/जनजाति कोटि से बाल कुमार राम का निर्विरोध चयन हुआ है। पिछड़ा वर्ग में जगलाल यादव एवं प्रमोद गिरी, अति पिछड़ा वर्ग में आजाद हुसैन एवं उत्तम ठाकुर निर्विरोध चुने गए हैं। सामान्य कोटि में भी चंद्रभूषण श्...