कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। होली के त्योहार में मिलावट का खा खेल न हो, इसके लिए खाद्य विभाग ने भी कमर कस ली है। इसके तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को हटिया खोवा मंडी के सभी व्यापारियों और आढ़तियों के साथ जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। बैठक में मुख्य बिंदु जनपद में मिलावटी खोवा की खरीद, विक्री, भण्डारण और निर्माण पर रोक लगाना रहा। व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि वे मिलावटी खोवा न तो खरीदें और न ही बेचें। कहीं मिलावट हो रही है तो इसकी जानकारी भी विभाग को दें। वहीं हटिया खोआ व्यापार मंडल ने खोवा में वसा की जांच के लिए बीआर रीडिंग मशीन खरीदी है। इससे खराब वसा का पता चल सकेगा। खोवा व्यापार मंडल ने आश्वस्त किया कि जल्द ही एक जांच मशीन की स्थापना व्यापार मंडल के कार्यालय में की जाएगी। जिससे कोई भी खोवा नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.