व्यापार मंडल के 27वें स्थापना दिवस पर नेत्र शिविर आायेजित
मुजफ्फर नगर, मई 15 -- मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के 27वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नई मंडी स्थित वर्धमान जैन भवन श्री मनमोहन जैन की धर्मशाला में एक विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। गुरुवा को आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा आंखों की गहन जांच, निशुल्क परामर्श और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। आयोजक अंकुर गर्ग एवं अमित गर्ग, अनिल कंसल ने बताया कि व्यापार मंडल सदैव सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा है। इस अवसर पर हर्षवर्धन जैन, प्रवीण जैन, जयवीर सिंह, रामकुमार तायल, बागेश अग्रवाल, नरेन्द्र मित्तल, सुमित गर्ग आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.