लखीमपुरखीरी, जून 16 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने विधानसभा श्रीनगर क्षेत्र की महेवागंज, अंदेशनगर, सुंदरवल, नकहा पिपरी, फरधान, कैमहरा व रुकुंदीपुर इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। विधायक मंजू त्यागी ने व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि विधायक मंजू त्यागी ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को बताया। व्यापारियों को आस्वत किया कि उनके सुझावों पर प्राथमिकता से अमल कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार व अपराधों को लेकर जीरो टारलेंस की नीति पर कार्य किया जा रहा है। व्यापारी समाज पूर्णतया सुरक्षित है। यह भी पढ़ें- व्यापार मंडल के संवाद कार्यक्रम में विधायक ने गिनाई उपलब्धियां व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संज...