व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित
हरिद्वार, जुलाई 28 -- कांवड़ मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से हरकी पौड़ी चौकी में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार की समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में कांवड़ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालन, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी और पुलिस व्यापारी समन्वय सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मंगलवार को सुपर जोनल अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में एएसपी ने व्यापारियों से मेले के दौरान प्रशासन के जारी दिशा निर्देशों का पालन करने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। यह भी पढ़ें- Hardoi News: कांवड़ यात्रा को लेकर हरदोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.