हल्द्वानी, जनवरी 31 -- हल्द्वानी, संवाददाता 40 वर्षों से पंजीकृत संगठन प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पंजीकरण का नवीनीकरण शनिवार को किया गया। उपनिबंधक कार्यालय के रजिस्ट्रार सूर्यप्रताप सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों को विधिवत नवीनीकरण प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने कहा कि यह संगठन 1985 से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर व्यापारियों और जनहित के मुद्दों पर कार्य कर रहा है। उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि संगठन की नींव रखने वाले वरिष्ठ नेता आज भी मार्गदर्शक के रूप में जुड़े हुए हैं, जिनके अनुभव और खून-पसीने से यह संगठन एक वट वृक्ष बन चुका है। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों में प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, रणनीति सलाहकार दीपक माहेश्वरी और युवा अध्यक्ष कुंदन रावत समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.