विकासनगर, मई 23 -- उद्योग व्यापार मंडल चुनाव में शनिवार को देर शाम घोषित परिणाम में संजय गुप्ता को अध्यक्ष और हरीश अरोड़ा को महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। मतदान को लेकर सुबह से ही व्यापारियों में उत्साह का माहौल बना हुआ था। चुनाव में कुल 89.21 प्रतिशत मतदान हुआ। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया। यह भी पढ़ें- विकासनगर में उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में मतदान शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...