महाराजगंज, मार्च 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिला प्रभारी अजय राज कसौधन की देखरेख में हुई बैठक में सर्वसम्मति से आठ इकाइयों के अध्यक्षों की घोषणा की गई। घोषित अध्यक्षों में सदर से राहुल जायसवाल, पनियरा से दिलीप कसौधन, सिसवा से शिबू खान, घुघुली से दीपक कश्यप, सिंदुरिया से विद्याभूषण गुप्ता, निचलौल से समय कसौधन, बागापार से सुरेश गुप्ता, भिटौली से मानवेंद्र द्विवेदी के नाम शामिल हैं। इन सभी को नए सत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को दो सप्ताह के अंदर अपनी-अपनी कार्यकारिणी की सूची देने को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय धामिया, जिला संरक्षण संजय पांडेय, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुड्डू तिवारी, सदरे आलम,...