बरेली, दिसम्बर 15 -- पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की नव निर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को शामली में हुआ। यहां दिल्ली चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, प्रदेश महामंत्री तिलक राज अरोड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास जैन, युवा अध्यक्ष सुनील खत्री ने शपथ ग्रहण किया। बरेली से मनोज देवल, सैयद मोहम्मद हैदर जाफरी, करण कुमार, प्रवीण कुमार, तारिक राजा खान, आशीष गोयल, संजय कुमार, आजाद नबी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.