नैनीताल, मार्च 29 -- गरमपानी, संवाददाता। गरमपानी खैरना महिला सभागार में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की रविवार को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई के गठन पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष अंकित साह एवं भास्कर तिवारी ने संयुक्त रूप से की। संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें क्षेत्र के व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार नरेंद्र सिंह जलाल, राजेंद्र नैनवाल एवं पुष्कर पनौरा ने दावेदारी प्रस्तुत की। महामंत्री, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री पद के लिए एक-एक दावेदारी की गई। बैठक में खैरना, गरमपानी, रातीघाट, छड़ा एवं चमड़िया क्षेत्रों के व्यापारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन की एकजुटता का परिचय दिया। सर्वसम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.